बिलासपुर

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित

उदय सिंह

बिलासपुर – रामा ग्रीन सिटी, बिलासपुर में एजुकेशन हब बाल वाटिका द्वारा एक भव्य शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित भी किया गया।संस्था के फाउंडर डायरेक्टर धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि एजुकेशन हब बाल वाटिका में वर्तमान में बच्चों के लिए 2 से 3 दिनों की निःशुल्क डेमो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि अभिभावक एवं विद्यार्थी संस्था की शिक्षण पद्धति, सुविधाओं और गतिविधियों को बेहतर ढंग से समझ सकें।

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही रचनात्मक एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व का समग्र विकास किया जा रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट डायरेक्टर दुष्यंत सिंह ठाकुर, हेड प्रिंसिपल अरोड़ा मैम, रिया मैडम, आंचल मैडम, दीपक सर, करन सर, मनीष सर, निखिल सर, पियूष सर एवं पायल मैडम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही रामा ग्रीन सिटी परिवार का भी इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं बच्चों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास के लिए उपयोगी बताया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ...