मस्तूरी

गूगल से इंक्वायरी नम्बर निकालकर कॉल करना शिक्षक को पड़ा भारी….बैंक एकाउंट से पार हुए 40000 रुपए

भुवनेश्वर बंजारे

मस्तूरी – पेमेंट फेल्ड होने पर गूगल में इंक्वायरी करना मस्तुरी के एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। जहा शातिर ठग के झांसे में आकर शिक्षक ने अपने बैंक अकाउंट से 40 हजार रुपए गवा दिए। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने मस्तुरी थाने में दर्ज कराई है। इस दौरान पचपेड़ी स्कूल में व्याख्याता पद पर पदस्थ चितरंजन कुमार राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जुलाई रात में उनके द्वारा एक छात्र का माईग्रेशन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिये आनलाईन 100 रुपए शुल्क जमा कर रहे थे। इस दौरान वह पेमेंट फेल्ड हो गया। जिसके इनक्वायरी के लिए उन्होंने ऑनलाइन टोल फ्री नम्बर सर्च किया। जहा से उन्हें इनक्वायरी के लिए 7864951452 मिला। जिसपर बात करने दौरान उन्हें एक ऐप डाउनलोड करने कहाँ गया। जिससे बाद प्रार्थी के यूको बैंक मस्तुरी के खाता क्रमांक 08330100009984 से दो बार 19,999 रूपयें कट गए। पैसे कटने की सूचना उन्हे फोन के माध्यम से मिली। जब उन्होंने उक्त नम्बर में पुनः कॉल किया तो वहाँ से उन्हें कोई भी संतोष जनक जवाब नही मिला। जिससे उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी और ठगी होने का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने मामले में उचित कार्यवाही के लिए मस्तुरी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वही उक्त मामले में मस्तुरी पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। 

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,