छत्तीसगढ़रतनपुर

नकली पुलिस बनकर सूदखोरों ने किया युवक का अपहरण, असली पुलिस के आने पर भागी नकली पुलिस

रतनपुर में लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है

ठा.उदय सिंह

रतनपुर क्षेत्र में सूदखोरों ने युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। जिससे पूरे रतनपुर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है । जन आंदोलन की चेतावनी देते हुए सभी ने कठोर कार्यवाही की मांग की है। रतनपुर के महामाया पारा निवासी चुलबुल पांडे को मंगलवार की रात गांधीनगर के सूदखोर सुनील पांडे और उसके साथी अपहरण कर दरी पारा के गहलोत ढाबा ले गए। जिसके बाद उसे गांधीनगर के एक कमरे में ले जाया गया। जहां चुलबुल को कमरे में बंद कर उसकी बेदर्दी से पिटाई की गई। अपहरणकर्ताओं में से एक ने खुद को टीआई बताया तो दूसरा युवक अपने आपको डीएसपी बता रहा था। उन्होंने चुलबुल की पिटाई करते हुए उस पर आरोप लगाया कि उसने 3 किलो सोना चुराया है और इस संबंध में पूछताछ के लिए उसे उठाया गया है। किसी और मामले में दबाव बनाने के लिए चुलबुल पांडे को यह लोग बेरहमी से पीटते रहे और बाद में सुबह 6:00 बजे चुलबुल पांडे को छोड़कर सभी भाग खड़े हुए ।

रतनपुर पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और जब वह अपरणकर्ताओं के ठिकाने पर छापे मार कार्रवाई करने पहुंची तो इसकी भनक लगने पर अपहरणकर्ता भाग खड़े हुए । चुलबुल पांडे ने उसके साथ मारपीट और अपहरण करने वाले सूदखोर सुनील पांडे को पहचान लिया है, जबकि उसके दूसरे साथी असली पुलिस वाले हैं या फिर नकली पुलिस बनकर उन्होंने उसके साथ मारपीट की है, यह तो आरोपियों के पकड़े जाने पर पर ही साफ होगा। रतनपुर में लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,