दुर्ग

पुलिस की सक्रियता से रुकी बड़ी वारदात,,, डकैती की योजना बनाने वाले 7 डकैत चढ़े पुलिस के हत्थे,,

रमेश राजपूत

दुर्ग-पुलिस की सक्रियता के चलते दुर्ग जिले में होने वाले एक बड़ी वारदात को रोका गया है। दुर्ग पुलिस ने ना सिर्फ डकैत गिरोह का पर्दाफाश किया है बल्कि हथियारों के साथ गिरोह के सभी सदस्यों का पकड़ने में सफलता पाई है। उक्त मामले में पुलिस ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद लोग खुर्सीपार केनाल रोड किनारे स्थित घर में हैं जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद खुर्सीपार थाना टीम द्वारा रेड कार्यवाही की। जहा आरोपी इंदर उर्फ टकली के घर पर सात आरोपी डकैती की योजना बनाते हुए हथियार समेत पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास धारदार हथियार मिर्च पावडर, राड, चाकू के अलावा 02 आटोमैटिक पिस्टल 7.65 बोर 04 मैगजीन तथा 14 जिन्दा राउण्ड मिले हैं।पकड़े गये अपराधियों के पूर्व में बहुत से आपराधिक रिकार्ड रहे हैं। पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद हुए दोनों पिस्टल 04 मैगजीन और राउण्ड की व्यवस्था इनके द्वारा बिहार से की थी। जिनके विवेचना अभी जारी है। बहरहाल मामले के पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई...