कोटा

जंगल में सजी थी जुए की महफ़िल…पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा 8 जुआरियों को, 35 हजार नगद सहित ताशपत्ती जब्त

जुगनू तंबोली

कोटा- थाना क्षेत्र अंतर्गत करपिहा के जंगल में जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि करपिहा के जंगल में जुए की महफिल सजी हुई है। जिसपर थाना प्रभारी के निर्देश पर कोटा पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां तखतपुर निवासी रमेश भास्कर,नारायण सिंह ,शक्ति कुमार गेंदले,मनजीत सिंह ठाकुर,मुंगेली निवासी विजय साहू ,सुरेंद्र परिहार,सुदीप कुमार ध्रुव और कोटा निवासी विनोद श्रीवास, मिलकर 52 परी के साथ इश्क लड़ा रहे थे। जिसे पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों को जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35400 नगद और 9 बाइक सहित ताश के पत्ते जब्त किए है।

error: Content is protected !!
Letest
क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम,