रतनपुर

श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर में सावन महोत्सव 25 से….बनाएं जाएंगे सवा लाख पार्थिव शिवलिंग

जुगनू तंबोली

रतनपुर – श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर में सावन महोत्सव 25 जुलाई से होगा, इसमें सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और रुदाभिषेक किया जाएगा।मुख्य पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया श्री सिद्ध तंत्र पीठ भैरव बाबा मंदिर में सावन महोत्सव 25 जुलाई से 22 अगस्त तक मनाया जाएंगा। इसमें सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और रुदाभिषेक किया जाएगा। हर रोज शाम 4 बजे से शिव महा पुराण कथा का भी आयोजन होगा। भगवान भैरव शिव के पंचम अवतार है, इस लिए सावन माह में विशेष पूजा अर्चना होते है। पिछले साल करोना महामारी के चलते यह आयोजन नही हो पाया। इस बार शासन की करोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शिव लिंग का निर्माण होगा। प्रत्येक सोमवार व नागपंचमी को औषधि युक्त जल से विशेष अभिषेक किया जाएगा। 21 अगस्त को सवालाख शिवलिंग का एक साथ अभिषेक हवन किया जाएगा। शिव पुराण के कथा वाचक बाल व्यास पण्डित कान्हा शास्त्री व नितेश शास्त्री होंगे। मन्दिर में महामृत्यंजय मंत्र जाप जन कल्याण के लिए किए जाएंगे सावन माह में मन्दिर में विशेष पूजा होती है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,