बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क… पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार का जाल लगातार फैलता जा रहा है। बाहरी राज्यों से प्रतिबंधित मादक पदार्थों की सप्लाई कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले गिरोह अब पुलिस के निशाने पर हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से हेरोइन लेकर पहुंचे अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 97.63 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन, कार, स्कूटी, मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल 5 लाख 38 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक अल्टो कार क्रमांक CG 22 AB 5247 में कुछ लोग हेरोइन की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस ने जब संदिग्ध कार की तलाशी ली तो उसमें बैठे पांच युवक घबराए हुए नजर आए और पूछताछ में गोलमोल जवाब देने लगे। कार में रखे बैग की जांच करने पर एक बोतल में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब बताया। दोनों आरोपी पंजाब से हेरोइन लेकर बिलासपुर पहुंचे थे। वहीं मुंगेली निवासी शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक इस खेप के खरीदार बताए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में हेरोइन की सप्लाई करने की तैयारी में थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 97.63 ग्राम हेरोइन, घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, एक स्कूटी, पांच एंड्रॉयड मोबाइल और 57 हजार 800 रुपये नगद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 22बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलनारायण शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक अजय शर्मा, सत्येंद्र सिंह, संदीप शर्मा, मुपेंद्र सिंह, अखिलेश राय और विवेक राय की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,