रतनपुर

संभाग में अच्छी बारिश से नदी नालों में बहने लगी धार, जलाशयों में छलकने लगा पानी…..किसानों को मिलेगी राहत

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – सावन की बारिश में जिले का सबसे बड़ा बांध संजय गांधी जलाशय खुंटाघाट बांध लबालब हो ही गया। बांध के भरने की खुशी सवा दो सौ गांवो के सैकड़ों किसानों के चेहरों पर साफ महसूस की जा सकती है। खरीफ की चिंता तो खत्म हुई आगे भी बारिश होती रही तो किसानों को रबी की फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

खूंटाघाट बांध से बिलासपुर जिले की सीपत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों की सवा दो सौ से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। खूंटाघाट बांध में जमा जल से ही इस क्षेत्र के किसानों की खेती निर्भर होती है।

इस साल सावन माह के पहले सप्ताह में ही बांध में पानी का भराव हो गया।ताजा आंकड़ों के मुताबिक बांध में कुल क्षमता के 100 फीसदी पानी का भराव हो चुका है। केच मेंट एरिया के नदी नालों से बांध में अभी पानी आ ही रहा है। बांध में पानी का भराव पूर्ण हो जाने से वेस्टवियर रपटा में पानी का बहाव तेज हो जाएगा। हालात ऐसे ही रहे तो इस बार किसानों को रबी की फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल