जांजगीर चाँपा

खनिज विभाग की ताबड़ तोड़ कार्रवाई… अवैध खनिज परिवहन करते 28 हाइवा, ट्रैक्टर जब्त, विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ की गई छापेमारी

उदय सिंह

जांजगीर चाम्पा – जिले में खनिज रेत, गिट्टी के अवैध खनन, परिवहन पर अंकुश लाने के लिए, खनिज रेत, गिट्टी के परिवहन करने वालो के विरुद्ध जिला पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही किया की गई है, जिसमें 28 वाहनों को जब्त किया गया है। ग़ौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा के दिशा निर्देशन में जिले में रेत, गिट्टी की अवैध खनन, बिक्री,

परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को जिला पुलिस एवं खनिज विभाग जांजगीर द्वारा संयुक्त कार्यवाही किया गया। जिसमें जिले के अलग अलग जगहों से 28 हाईवा, ट्रेक्टर को खनिज रेत, गिट्टी का अवैध परिवहन करते पायें जाने पर जप्त किया गया है।

प्रकरण में खनिज अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में प्रदीप कुमार सोरी अनु. अधि. जांजगीर, निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह उपनिरी विनोद जाटवर, सउनि सरोज पाटले, प्रधान आर. मिलन राठौर, रमेश त्रिपाठी एवं खनिज विभाग के निरीक्षक उत्तम खुंटे एवं उड़नदस्ता टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,