बिलासपुर

ट्रैक्टर और ट्राली की चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार…2 नाबालिग भी घटना में थे शामिल,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – बलौदा पुलिस को ट्रैक्टर चोरी के मामले में बड़ी सफ़लता मिली है। जहा पुलिस ने चोरी के प्रकरण में कुल 3 आरोपी सहित 2 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी वेदमणी कटकवार के द्वारा 08.05.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया की उसके ट्रेक्टर स्वराज और नीला रंग के ट्राली को दिनांक 06.05.2025 की दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। उक्त मामले में साइबर सेल की और बलौदा पुलिस की सयुक्त टीम ने जांच शुरू कि जहा पुलिस में बोडसरा निवासी संदेही हरिश धीवर को पकड़ा जिसने पूछताछ में बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ 06.05.25 को पल्सर मोटर सायकल से जाकर रात्रि 01.30 बजे बलौदा महामाया एजेंसी के बाहर रोड किनारे खड़े स्वराज ट्रेक्टर और नीला रंग में ट्राली को चोरी की घटना को अंजाम दिए थे। जिसे अफरीद निवासी देवेन्द्र धीवर के घर में छिपाकर रखा था और उसके माध्यम से बम्हनीडीह निवासी रिंकू सिदार के पास 70,000/ रु में ट्राली को बिक्री का सौदा कर एडवांस राशि 20,000/रु प्राप्त किया था। वही ट्रेक्टर के इंजन को ग्राम बोडसरा में सब स्टेशन के सामने बने पुराने खण्डहर घर के पीछे छिपा दिया था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस घटना में शामिल कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से चोरी कि हुई ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया गया है। मामले में तीन आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है वही प्रकरण में शामिल दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक मनीष तबोली थाना प्रभारी बलौदा एवं सायबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक सायबर प्रभारी, सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुब शहबाज अहमद, अर्जन यादव हजारी लाल मेरसा सायबर सेल एवं थाना बलौदा से प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, गजानंद पाटनवार, आरक्षक हेमंत साहू, महेश राज, प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...