बिलासपुर

बिलासपुर:- घर से बच्चों के लिए कपड़ा लेने निकले स्कूल ड्राइवर की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

उदय सिंह

बिलासपुर– सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब दुकान के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान एलसीआईटी पब्लिक स्कूल, बोदरी में कार्यरत ड्राइवर प्रहलाद कुमार साहनी उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है, जो ग्राम चिल्हाटी, सोन लोहर्षी थाना पचपेड़ी का निवासी था। जो वर्तमान में हिर्री माइंस इंद्रपुरी से रविवार सुबह 11 बजे अपने बाइक से बिलासपुर अपने बच्चों के लिए कपड़ा लेने निकला हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रहलाद का शव शराब दुकान से लगभग 50 मीटर दूर संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा हुआ मिला। मृतक के गले में लटका स्कूल का आई-कार्ड से उसकी पहचान हुई। पास ही बाइक CG 10 ZK 2295 भी खड़ी मिली है, जिसे मृतक की ही बताई जा रही है।मौके पर पहुंचे लोगों के अनुसार, प्रहलाद के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने प्रहलाद की हत्या कर शव को वहां फेंक दिया है।

सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दे घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस अब CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर सुराग तलाश रही है।प्रहलाद की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,