अवर्गीकृत

अटल विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्यों के लिए भेजे गए सूची में विधायक शैलेश पांडे का नाम गायब

डेस्क

उच्च शिक्षा विभाग ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय के कार्य परिषद सदस्यों के लिए नामित जनप्रतिनिधियों की सूची विश्विद्यालय प्रबंधन को भेज दी है। कुल पांच सदस्यों को कार्य परिषद में स्थान दिया गया है। तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ठाकुर,लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह,पाली तानाखर विधायक मोहन राम,रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक और जशपुर विधायक को कार्य परिषद में जगह दी गई है। इस परिषद की सूची में खास बात यह रही कि एक बार फिर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय की अनदेखी की गई है। शिक्षाविद और उच्च शिक्षा के जानकार शैलेश पांडेय की अनदेखी एक बार फिर काँग्रेस में गुटबाजी को सामने ला रही है। कार्यपरिषद में सदस्यों के चयन का अधिकार उच्च शिक्षा विभाग का है। ऐसे में बिलासपुर विधायक का चयन ना होना निश्चित ही विधायक की उपेक्षा माना जाएगा। कार्यपरिषद का कार्य शिक्षा के नए योजनाओ पर विचार विमर्श के बाद शिक्षा को नए स्वरूप में लाना है। लिहाज़ा नए सदस्यों की नियुक्ति भले ही अनुभवी और युवाओ को प्राथमिकता के तौर पर की गई हो। लेकिन यह भी सच है। कि बिलासपुर विधायक को अगर कार्यपरिषद में स्थान मिलता तो अटल विश्विद्यालय को इसका बेहतर लाभ मिल पाता।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद,