बिलासपुर

25 टन चावल लेकर फरार ट्रक चालक बिहार से गिरफ्तार, चावल बेचकर मिले पैसों से बेटी की कराई शादी, पुलिस जांच में सच्चाई उजागर,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना तखतपुर पुलिस ने 25 टन चावल गबन कर बिहार फरार हुए ट्रक चालक को बिहार के हाजीपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 316(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2024 को सत्यम रोड लाइंस रायपुर ट्रांसपोर्ट के संचालक ब्रजेश कुमार सिंह ने थाना तखतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि नवरंग राइस मिल तखतपुर से ट्रक क्रमांक BR-01-GM-7496 में 25 टन चावल लोड कर चालक अमरनाथ चौधरी को डिस्टिलरीज एंड बॉटलर्स प्रा. लि., यूनिट-3, डिस्टिलरी डिवीजन, ग्राम देवरी गडहनी, आरा (भोजपुर), बिहार भेजा गया था। लेकिन चालक ने तय स्थान पर चावल न पहुंचाकर उसे गबन कर लिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त ट्रक को बिहार के चकसिकंदर स्थित सुरत्जा पेट्रोल पंप से पहले ही जप्त कर लिया था, हालांकि आरोपी फरार हो गया था।मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों—सीडीआर व टावर लोकेशन—के आधार पर तखतपुर पुलिस की टीम पुनः बिहार के हाजीपुर पहुंची और आरोपी अमरनाथ चौधरी (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम धंधुआ बिचलाटोला, चौकी बहसी, थाना जंदाहा, जिला वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 25 टन चावल को बिहार की एक दुकान में करीब 6 लाख रुपये में बेच दिया था। उसने बताया कि बिक्री की रकम में से 5 लाख 99 हजार रुपये अपनी बेटी की शादी में खर्च कर दिए और शेष 1,000 रुपये बचे हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,