सीपत

मामा की हत्या कर भांजा हो गया फरार,,संपत्ति विवाद बनी वजह.. सीपत पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – आपसी रंजिश से व्याकुल भांजे ने अपने ही मामा को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश सीपत पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम रांक का है। जहाँ मंगलवार शाम एनटीपीसी कर्मचारी दुर्गा यादव अपने जीजा विशाल यादव के साथ रांक तालाब के तरफ जा रहे थे। जहाँ उन्होंने रास्ते मे मिले सुभाष केवट को अपने साथ रास्ते मे बैठा कर जा रहे थे। इसी बीच अटल बाजार के पास अर्जुन यादव अपना मोटर सायकल लेकर बैठा था तब दुर्गा प्रसाद यादव अपने मोटर सायकल को रोककर अपने मोबाईल से किसी से बात कर रहा था। बात करते देख अर्जुन यादव अपने मोटर सायकल से दर्रीपारा तरफ चला गया। जिसके बाद दुर्गा यादव अपने साथियों के साथ गतौरा जा रहा था। तभी शाम करीब 06.00 बजे राखड़ डेम नीचे बरोड़ाभाठा के पास अचानक अर्जुन पहुँच रास्ता रोक दुर्गा यादव के साथ विवाद करने लगा विवाद इतना बढ़ा की दोनों ही मारपीट पर उतर आ गए इस बीच दुर्गा यादव गिर गया। जिसके बाद अर्जुन यादव ने पास ही रखे बड़े पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया और वहां मौके से फरार हो गया। इधर राखड़ डैम से कर्मचारी को गंभीर हालत में परिजनों ने अपोलो अस्पताल पहुंचाया लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

सूत्रों की माने तो बटवारें के नाम को लेकर दुर्गा और अर्जुन के परिवार में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर हमेशा ही अर्जुन अपने मामा के लिए रंजिश रखता था। आखिरकार उस रंजिश को मिटाने आरोपी ने अपने हाथ खून से रंग लिए। वही सीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। 

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...