बिलासपुर

एटीएम लूटने की कोशिश कर रहे युवक हुए कैमरे में कैद, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- अंतरराज्यीय एटीएम चोर गिरोह की तरह ही अब न्यायधानी के युवक भी एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे चोरी करने का प्रयास कर रहे है। ताजा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहाँ ट्रांजेक्शन साल्युशन इंटरनेशनल (इंडिया) प्रा0लि0 कंपनी के दीपूपारा स्थित एटीएम मशीन में दो युवक औजारों के साथ 11 अगस्त 5 से 6 बजे के बीच घुसकर उसमे पैसे निकालने प्रयास कर रहे थे। इस बीच अन्य गाहको के एसबीआई एटीएम में आने से उनकी दाल नही गल पाई। वह मौका देख वहाँ से फरार हो गए। उक्त घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जिसकी सूचना मिलते ही एटीएम कंपनी के सिनियर एक्ज्युकेटिव विरल दामानी ने तत्काल तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी का एसबीआई बैंक का एटीएम संपूर्ण छत्तीसगढ में लगा है बिलासपुर में भी एसबीआई का एटीएम मशीन हमारे कंपनी द्वारा लगाया है , डीपुपारा तारबाहर मे स्थित है एटीएम क्रमांक

FFBQ015142061 में 11 अगस्त को कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की लेकिन पैसे निकालने में सफल नही हो सके। उन्होंने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज तारबाहर पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमे सन्नी कुमार वर्मा , विशाल बावरी, सुमन वर्मा शामिल है। पुलिस तीनो ही आरोपियों से पूछताछ कर न्यायिक जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,