बिलासपुर

रेलवे कोविड हॉस्पिटल से लापता मरीज को लेकर, परिजनों ने थाने पहुँचकर किया हंगामा…पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग महिला के वार्ड से गायब मिलने पर हड़कंप मच गया है। नाराज परिजनों ने इस बारे में अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने तारबाहर थाने का घेराव कर दिया। गौरतलब रहे कि देवरीखुर्द निवासी मगरा भाई को कुछ दिनों पहले कोरोना की शिकायत पर रेलवे अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां परिजनों को बिना बताए अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें 16 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया। जब महिला के परिजन 20 तारीख को अस्पताल पहुंचे तो यहां महिला लापता मिली। इससे आक्रोशित परिजनों ने थाने में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

जिस पर तारबाहर पुलिस ने पूरे मामले को विवेचना में लिया जिसके बाद अस्पताल के अधिकारियों से बातचीत की गई, इस दौरान अस्पताल प्रबंधन के लोगों ने बताया कि महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसे फिर वापस बुला लिया जाएगा। पुलिस की बातों को सुनने के बाद और महिला का पता मिल जाने के बाद सभी लोग वापस लौट गए। वही कोविड पेशेंट के गायब होने के मामले का निराकरण भी हो गया। ग़ौरतलब है कि परिजनों ने मामले में लिखित शिकायत थाने में की थी, जिसके बाद जिले में हंगामा मच गया था।

error: Content is protected !!
Letest
चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर चोट लगने से युवक हुआ घायल, सिम्स में उपचार जा... मुंगेली में आईजी रामगोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण...लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर... पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष... कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाली महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग...घटना से मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक एयरगन जब्त बिलासपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई.... 2.06 करोड़ का बैंक घोटाला, बिल्हा एसबीआई की पूर्व क... ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को लिया चपेट में...पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत,पति घायल बिलासपुर रेफर, बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ...