बिलासपुर

आनंद श्रीवास की रंगदारी थाने में ही करने लगा महिला से बत्तमीज़ी,,दूसरे के मामले में टांग अड़ाने पहुंचा….दिखा रहा था ऊची पहुंच का हवाला,,पार्टी का नाम कर रहा खराब,

जिया खान

बिलासपुर – बीते दिनों कुदुदंड मुसलमान मोहल्ले में एक घर का छज्जा गिर गया था, जिससे कुदुदंड निवासी 2 लोगों को चोट आई थी, साथ ही पड़ोस में रहने वाली सलमा बानो के घर के छत में लगा टीना छतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद मकान मालिक ने तत्काल चोटिल व्यक्ति को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया, इसके अलावा छज्जा गिरने से क्षतिग्रस्त हुए टीने के शेड को कुछ दिन में बदल वालने की बात कही थी, क्योंकि अचानक हुए इस हादसे में घायल व्यक्ति के इलाज में 15 हज़ार से ज़्यादा खर्च हो गए थे, और घायल का इलाज पहले ज़रूरी था, पर मकान मालिक के पास उतना पैसा नही था, वे तत्काल नया एलबेस्डर सीट लगवा सके, इस लिए शबाना ने उनके घर के सामने रहने वाली सलमा बानो से आग्रह किया कि वे कुछ दिन रुक जाए, पर सलमा कुछ सुनने को तैयार नही थी और अश्लील गाली गलौच करते हुए लड़ाई झगड़े पर आमादा हो गई, यहाँ तक कि एक मासूम बच्ची को मारने तक के लिए हाँथ उठा लिए, जिसके बाद शबाना नाज़नी ने सिविल लाइन थाने में सलमा के खिलाफ लिखित शिकायत की, जिससे बौखलाई सलमा बानो मंगलवार को अपनी वकील बेटी नगमा बानो और रंगदार आनंद श्रीवास के साथ थाने  रिपोर्ट लिखाने पहुंच गई, जबकि शबाना ने पहले ही कह दिया थी वो नया टीने का शेड लगवा देगी,इसी बीच अपने आपको तीस मारखां समझने वाला आनद श्रीवास थाने पहुंच पत्रकार से बत्तमीजी करने लगा,  जिसके बाद पत्रकार ने उसकी सारी अकड़ निकाल दी, आपको बता दें आनन्द श्रीवास त्रिलोक श्रीवास का भाई है ये वही त्रिलोक श्रीवास है जो बीते साल पहले अपने की पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए थे जिसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने त्रिलोक को निष्कासित कर दिया था, थाने में आनंद श्रीवास अपनी पहुंच का धौंस दिखाने से ज़रा भी बाज़ नही आया, पर उसे मुह की खानी पड़ी, इस पूरे मामले में आनन्द श्रीवास के साथ पहुंची सलमा बानो और नगमा बानो तत्काल टीना लगावने की बात कह रहे थे पर  टीआई सनिप रात्रे ने न्याय किया और शबाना को मोहलत देते हुए  20 दिन के अंदर नया टीना लगवाने कहा और दोनों पक्षों से लिखित में आवेदन भी लिया है।सूत्रों की माने तो सलमा आए दिन किसी न किसी से विवाद करती है और अपनी बेटी की वकालत की धमकी भी देती है, वही एक ताज़े मामले भी ऐसा ही हुआ बार बार मिन्नत करने के बाद भी सलमा अपने पड़ोसियों को धमकाती रहीं, एक महिला होने के नाते उन्हें समझदारी से काम लेना चाहिए पर जबरन ये मामला थाने तक पहुंच गया।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,