तखतपुर

चाकू अड़ा कर तीन नकाबपोशो ने लूटा ग्रामीण का बैग , नाकेबंदी कर हो रही लुटेरों की तलाश

डेस्क

तखतपुर में चाकू अड़ा कर दिनदहाड़े लूट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तखतपुर के पीएचई विभाग के कर्मचारी गिरधौना निवासी 50 वर्षीय केदार कौशिक बैंक के काम से बिलासपुर से तखतपुर की ओर जा रहे थे । जरौंधा दुर्गा मंदिर के पास दोपहर लगभग 1:30 बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवक उनका पीछा करते हुए पहुंचे और उन्हें गाड़ी रोकने के लिए मजबूर करते हुए उनकी गाड़ी से चाबी छीन ली ।

धमकाते हुए युवकों ने पहले उनसे उनका मोबाइल मांगा और फिर उनके पेट पर चाकू गड़ाते हुए उनके पास मौजूद बैग को लूट कर वे नगोई की ओर भाग खड़े हुए । केदार कौशिक के बैग में तीन ऋण पुस्तिका और तीन पासबुक मौजूद थे । लूट के शिकार हुए केदार कौशिक कांग्रेस जिला महामंत्री एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवबालक कौशिक के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं । उन्होंने इसकी सूचना तखतपुर पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। तीनों लुटेरों ने गमछे से अपना चेहरा ढका हुआ था इसलिए केदारनाथ कौशिक उन्हें ठीक से देख नहीं पाए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश कर रही है ।

लूटेरे जिस दिशा में भागे हैं, पुलिस उस दिशा में लुटेरों को चप्पे-चप्पे में तलाश रही है। माना जा रहा है कि लुटेरे केदारनाथ कौशिक का पीछा कर रहे थे और सुनसान इलाका देखकर उन्होंने ,उन्हें लूट लिया।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,