बिलासपुर

2 लाख लोन देने का झांसा देकर 1 लाख 48 हज़ार की ठगी….अज्ञात ठगों के चक्कर मे फंसकर ग्रामीण बना शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ापुरी निवासी रामकुमार साहू को लोन की जरूरत थी, इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक पर्सनल लोन का विज्ञापन आया, जिसके बाद उसे एक फोन भी आया जिसमें लोन देने की पेशकश की गई, प्रार्थी ने उनसे 2 लाख लोन लेने की मांग की जिस पर अज्ञात ठग जो अपना नाम पंकज भदौरिया बता रहा था उसने पेन कार्ड, आधार और फ़ोटो देने से लोन मिलने की बात कही और प्रोसेस फीस के नाम पर 2450 रुपए पहले जमा कराए उसके बाद लगातार कई खातों में पैसे जमा कराए गए, लेकिन जब 1 लाख 48 हजार 338 रुपए जमा करा लेने के बाद भी लोन न मिलने की समझ पीड़ित को आई तो उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ और उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात फोन नंबर धारकों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,