मल्हार

मंगल भवन परिसर को बना दिया गया गौठान…न चारा न पानी…..शेड के नाम पर प्लास्टिक का तिरपाल,
शासन की महती योजना को लगा रहे बट्टा

उदय सिंह

मल्हार – छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना नरवा, गरुवा, घुरवा और बारी को नगर पंचायत मल्हार में आईना दिखाया जा रहा है। गौठान के नाम पर मंगल भवन परिसर में मवेशियों को डाल दिया गया है, जहाँ शेड के नाम पर एक 20 बाई 40 के प्लास्टिक तिरपाल को लगा दिया गया है, जहाँ न चारा है और न ही पानी, ऊपर से पूरे जगह कीचड़ ऐसे में मवेशियों की दुर्दशा का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

नगर पंचायत मल्हार में शासन की योजना के तहत अब तक गौठान बन जाना था लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण अभी तक गौठान नही बन पाई है जिसका खामियाजा गाँव के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।जब किसानों द्वारा मवेशियों को रखने नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया तब नगर पंचायत द्वारा डेढ़ करोड़ में तैयार किये गए मंगल भवन को ही गौठान बनाकर उनमे 200 गायों को ठूस दिया गया है।

जिसका खामियाजा आज एक मवेशी को जान देकर चुकानी पड़ी है, पिछले दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश और भूखे मवेशियों में से एक ने दम तोड़ दिया जिसे वहां तैनात कर्मचारियों ने दूर फेक दिया है।गौरतलब है कि बीते वर्ष भी इसी तरह मंगल भवन में  सैकड़ों मवेशीयो को रखा गया था, जिनमे से दर्जन भर मवेशियों ने दम तोड़ दिया था। मस्तूरी क्षेत्र में लगभग सभी पंचायतों में गौठान निर्माण हो गया है क्षेत्र का एक मात्र नगर पंचायत है जिसमे मवेशियों को रखने कोई व्यवस्था नही की गई है जो समझ से परे है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...