बिलासपुर

जिला स्तरीय स्कूल सफाई कर्मचारियों ने वादा निभाओ रैली निकाल कर किया प्रदर्शन….  मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रेम सोमवंसी

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ जिला बिलासपुर द्वारा गुरुवार को नेहरू चौक से इकट्ठा होकर वादा निभाओ रैली निकाली गई, जिसके बाद जिला कलेक्टर बिलासपुर के द्वारा मुख्यमंत्री ، राज्यपाल, शिक्षा विभाग शिक्षण संचनालय रायपुर के नाम से ज्ञापन सौंपा गया । कर्मचारियों की भर्ती अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी के रूप में सन 2011में हुई थी जिन्हें प्रतिमाह ₹2000 मानदेय दिया जाता है । स्कूलों में कर्मचारियों की ड्यूटी प्रशासन के आदेश अनुसार 2 घंटे की है परंतु अधिकांश स्कूलों में पूरे दिन कार्य लिया जाता है,जिसके कारण कर्मचारी दूसरा अन्य कार्य नहीं कर पाते , तथा इतने कम मानदेय में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाने के कारण आर्थिक, शारीरिक, मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है

कर्मचारियों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है तथा आर्थिक समस्या के कारण कर्मचारी आत्महत्या भी कर चुके हैं कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले लिखित में आश्वस्त किए थे कि सरकार बनने पर आप लोगों को पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाएगा लेकिन वह मांग अब तक पूरी नही हुई है। इस ज्ञापन के बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के सभी संभागों से पद यात्रा रैली निकालकर घेराव तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल रायपुर मे किया जाएगा।दिनांक 30 सितंबर 2021 तक मांगे पूरी नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के सभी (पांचो)संभागों से पद यात्रा रैली निकालकर रायपुर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल रायपुर मे किया जाएगा ।

प्रमुख मांगे :- अंशकालीन को पूर्ण कालीन करने बाबत प्रांत अध्यक्ष संतोष खांडेकर, जिलाध्यक्ष संतोष नवरंग, ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी संतोष गिरी गोस्वामी, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष बंजारे, तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चंद्र कौशिक, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र डोंगरे, एवं जिला के समस्त पदाधिकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कर्मचारी संघ श्याम मुरत कौशिक, प्रदेश महासचिव सहायक शिक्षक कल्याण संघ ईश्वर सोनी , जनता कांग्रेस जोगी जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव अग्रवाल जी, सामाजिक कार्यकर्ता उचित शुद जी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ललिता नंद, राजेश यादव जिला प्रवक्ता, लल्लन यादव जिला सलाहकार, ओम प्रकाश साहू ब्लॉक सचिव, ईश्वर कश्यप ब्लॉक प्रवक्ता, रामेश्वर श्रीवास, दुर्गा देवी साहू महिला सलाहकार, कर्रा संकुल अध्यक्ष छतलाल, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश छतरी, यह जानकारी मीडिया प्रभारी शेखर बैशवाड़े ने दी ‌‌।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...