रायगढ़

नहाने गई बच्ची की गला रेतकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीट पीटकर मार डाला…घटना से क्षेत्र में सनसनी

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले में बुधवार को तालाब में नहाने गई 10 साल की बच्ची का एक युवक ने गला रेत कर हत्या कर दी। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल में रखवा दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक बच्ची की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।ग्राम पंचायत ढोरम निवासी मालती राठिया (10) बुधवार को अपनी सहेलियों के साथ तालाब में नहाने के लिए गई थी। आरोप इसी दौरान गांव का ही रहने वाला भिक्षा लाल खेतों से हसिया लेकर पहुंच गया। उसने अचानक से बच्ची पर हमला किया और उसका गला रेतकर हत्या कर दी। यह देखकर वहां मौजूद अन्य बच्चे भाग निकले और गांव लौटकर परिजनों व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसका पता चलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सभी एकजुट होकर तालाब के पास पहुंचे और आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। गुस्से में आरोपी को इतना मारा किया वह अधमरा हो गया। सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तब आरोपी की हालत गंभीर हो चुकी थी और वह जमीन पर पड़ा हुआ था।। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,