बिलासपुर

आरपीएफ बिलासपुर चाइल्ड लाइन और जीआरपी ने दो नाबालिग किशोरियों को किया रेस्क्यू… काम कराने की जा रही थी मानव तस्करी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ए एन सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के निर्देशन में रेलवे के संपर्क में आए महिला तथा बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता तब मिली जब दिनांक 26.08.2021 को  आर.तिर्की सहायक सुरक्षा आयुक्त (यात्री सुरक्षा) को सूचना प्राप्त हुआ कि गाडी संख्या 08477 अप से 02 बालिकाओं को अन्य राज्यों में काम कराने हेतु जबरन ले जाया जा रहा है उक्त सूचना भास्कर सोनी पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट बिलासपुर को प्राप्त होने के बाद मातहत बल सदस्यों के साथ उक्त गाडी को अटेण्ड कर चेक किया गया लेकिन गाडी रवाना हो गई। घटना की सूचना आगे आरपीएफ पोस्ट पेण्ड्रा को दिया गया आरपीएफ पेण्ड्रारोड  द्वारा अनूपपुर स्टेशन तक पूछताछ में मामला प्रथम दृष्टया मानव तस्कर से संबंधित होने की आशंका पर बालिकाओं को अनुरक्षण पार्टी बिलासपुर की मदद से गाडी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस से बिलासपुर लाया गया जहां पुणे आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर में बाल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक एफ.आर.यादव द्वारा पूछताछ करने पर  बालिकाओं ने अपना नाम उम्र-16 वर्ष निवासी  ग्राम-खरवागढा पो.  जिला-सिमडेगा (झारखण्ड) , और दूसरी  उम्र-17 वर्ष   जिला-सिमडेगा (झारखण्ड)  बताया तथा यह भी बताया कि अन्तोनी लुगुन पिता-मार्टिन लुगुन उम्र-32 वर्ष पता-टुकु टोली ग्राम-पैतानों जिला-सिमडेगा (झारखण्ड)  के द्वारा दिल्ली ले जाया जा रहा है। मामले की हकीकत के लिए रेलवे चाईल्ड लाईन बिलासपुर के काउन्सलर अल्का फाॅक को उन दोनों नाबालिग लडकियों को सुपुर्द किया गया उनके द्वारा चाईल्ड वेलफेयर कमेटी बिलासपुर सरकंडा के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाॅ समिति द्वारा जाॅच कर मामला मानव तस्करी एवं शोषण का होना पाकर एफआईआर कराने हेतु आदेशित किया गया। जिस पर थाना जीआरपी बिलासपुर  द्वारा अपराध क्रमांक 00/36/2021 दिनांक 27.08.2021 धारा 363 भादवि दर्ज किया गया तथा मामला क्षेत्राधिकार पुलिस चौकी ओडगा जिला- सिमडेगा (झारखण्ड) का पाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु स्थानांतरण किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप...