कोटा

सड़क हादसे में युवक की मौत….तेज रफ्तार स्कूल बस ने सामने से मारी ठोकर, चालक पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र अंतर्गत पटैता मेन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा प्रसाद मरावी, निवासी ग्राम दवनपुर के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल ग्राम नेवसा में रह रहा था और बुधवार सुबह वह मोटरसाइकिल क्रमांक CG10 AY-9044 से गोबरीपाठ के लिए निकला था। करीब 11 बजे ग्राम पटैता के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही मृतक के ससुर मेलाराम नेताम एवं गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि दुर्गा प्रसाद लहूलुहान अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था और उसके सिर में गंभीर चोट थी। पास में ही उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। ग्रामीणों ने बताया कि एक्सीडेंट सेंट जेवियर्स स्कूल कोटा की बस क्रमांक CG-13 Q-0626 से हुआ है, जिसे तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाया गया था। घटनास्थल से बस के पीले रंग का टूटा हुआ पेंट का टुकड़ा भी बरामद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने सामने से टक्कर मारी, जिससे दुर्गा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बस चालक के विरुद्ध धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम महाराणा प्रताप चौक में मोबाइल झपटमारी, तीन अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम, न्यायधानी में दूसरे राज्यों से पहुँच रही ब्राउन शुगर की खेप...बड़ा नेटवर्क कर रहा कारोबार, फिर पकड़े ग... युवाओं के जोश से गूंजा लावर, क्रिकेट प्रतियोगिता में खमतराई बनी चैंपियन...युवा खेल से जुड़ें, मैदान ... मस्तूरी तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न... पचपेड़ी हनीट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो.. फिर शुरू हुई ब्लैकमेलि... जनदर्शन में पहुँची भनेसर के रोजगार सहायक की शिकायत... फर्जी हाजरी और अवैध वसूली का मामला, वही बिल्हा... तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को रौंदा...मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्महत्या...हुआ चौकाने वाला खुलासा, सुसाईड नोट और ऑडियो रिकार्डिंग...