बिलासपुर

कवर्धा चर्च में घुसकर मारपीट और उपद्रव के खिलाफ़ मसीह समाज आया विरोध में….मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सर्व ईसाई महासभा द्वारा कवर्धा में प्रार्थना के दौरान चर्च में घुसकर मारपीट, कर दुर्व्यवहार करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में सर्व ईसाई महासभा ने निष्पक्ष जांच कमेटी गठित करने और दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि इस धर्म निरपेक्ष देश मे सभी को अपने धर्म, ईश्वर को चुनने और आराधना करने की पूर्ण स्वतंत्रता है, बावजूद इसके कवर्धा में घटित इस घटना ने ईसाई समुदाय के लोगों की भावनाओ को चोट पहुचाने का काम किया है, जिसकी पूर्ण समाज द्वारा भर्त्सना की जा रही है, जिससे पूरा समाज आहत हुआ है, यही वजह है कि मामले में उचित जांच और दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है, जिस पर समय रहते कार्रवाई नही होती है तो ईसाई समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नीलेश मसीह, प्रदेश सचिव अपूर्व लाल, प्रदेश संगठन मंत्री एडबर्ड मसीह सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में यहां मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों...