बिलासपुर

25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार ….ऑपरेशन साइबर क्लीन के अंतर्गत अंतर्राज्यीय साइबर अपराध के सरगना को मध्य प्रदेश के बीहड़ से दबोचा गया

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन में साइबर अपराध पर लगाम कसने हेतु चलाये जा रहे अभियान साइबर क्लीन के अंतर्गत जिले में लगातार कार्यवाही जारी है इसी क्रम में दिनांक 23.08.21 को रिपोर्ट प्राप्त हुई कि ग्राम अमसेना के दिव्यांग सरजूदास मानिकपुरी उम्र 40 वर्ष को 25 लाख रूपये लाटरी लगने का झांसा देकर पिछले 1.8 वर्षो से माह फ़रवरी 2020 में 4.18 लाख रूपये ठग लिए और अभी भी नम्बर बदल बदल कर प्रार्थी को झांसा दे रहे थे जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा के निर्देशन में टीम बनाकर झाँसी रवाना किया गया जहाँ पहुचकर तकनिकी साक्ष्यो द्वारा आरोपियों की पतासाजी प्रारम्भ की गयी परन्तु मामला ज्यादा पुराना होने से आरोपियों को ट्रेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था तब पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी के माध्यम से अज्ञात आरोपी जिससे लगातार संपर्क जारी था को पैसा डालने के लिये खाता की जानकारी मांगी गयी जो आरोपी झांसे में आकर खाते की जानकारी दिया जिसमे 5000 रूपये डाले गये जिसके आधार पर तकनिकी जानकारी के अनुसार आरोपी अंकुश सिंह यादव एवं योगेन्द्र अहिरवार की जानकारी प्राप्त हुई साथ ही इनका निवास एमपी के नौरा ग्राम में होना पता चला जो थाना टेहरका क्षेत्र में होना पता चला तब थाना टेहरका से संपर्क करने पर पुरे गाँव में साइबर अपराध में संलग्न होने की जानकारी एवं पकड़ने जाने पर पुलिस को हिंसक तरीके से खदेड़ने की परम्परा की जानकारी हुई तब थाना टेहरका के स्टाफ की सकारात्मक मदद से आरोपियों को दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया जिसने सम्बंधित मोबाइल , सिम कंप्यूटर आदि बरामद किये गये जिसने पूछताछ अभी भी जारी है अब तक आरोपियों के 10 अलग अलग बैंको में 15 खाते का पता चला है जिसमे केवल विगत 02 वर्षों के भीतर आरोपी अंकुश के 05 खातो में करीबन 1.21 करोड़ का लेन देन हुआ है एवं आरोपी योगेन्द्र के 02 खातो से 8.5 लाख का लेन देन हुआ है । जिनमे से बैंक खातो में रखे 7 लाख रूपये सीज किये जा चुके है एवं जिरोधा शेयर app में करीबन 5 लाख रुपये होने की जानकारी मिली है जिसकी जांच जारी है , आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र , ओडिसा , मप्र आदि राज्यों में लोगो को फोन पर झांसा देकर रकम ठगी करने का कार्य कर रहे थे जिन्हें बामुश्किल हिरासत में लिया गया मामले के अन्य पहलुओ पर जांच जारी है । प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी यू.एन. शांत कुमार साहू ,एएसआई शीतला त्रिपाठी आरक्षक वीरेन्द्र साहू , आरक्षक प्रशांत महिलांगे , आरक्षक कृष्णा कपूर एवं साइबर सेल से आरक्षक दीपक एवं विकास राम की प्रमुख भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...