बिलासपुर

प्रॉपर्टी खरीदी के नाम पर स्कूल संचालक से 40 लाख की धोखाधड़ी का मामला…पैसे लेकर नही की रजिस्ट्री

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थी अजीत शुक्ला, निवासी सरकंडा जो विस्डम द ग्लोबल वर्ल्ड स्कूल के संचालक है उन्होंने भास्कर त्रिपाठी और दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 420 व 34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रार्थी अजीत शुक्ला ने रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल 2024 में उनका परिचय दिनेश प्रताप सिंह द्वारा भास्कर त्रिपाठी से कराया गया। दोनों ने उन्हें विवेकानंद नगर स्थित एक मकान दिखाया और बेचने की बात कही। मकान पसंद आने पर 26 अप्रैल 2024 को 50 रुपये के स्टाम्प पर इकरारनामा तैयार किया गया, जिसमें दिनेश प्रताप सिंह और अरुण सिंह साक्षी बने। इसके बाद प्रार्थी ने अपने एसबीआई रायपुर खाते से 36 लाख रुपये भास्कर त्रिपाठी के खाते में ट्रांसफर किए। तीन महीने के भीतर रजिस्ट्री की अवधि समाप्त होने के बाद भी आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। इसके विपरीत, भास्कर त्रिपाठी और दिनेश सिंह ने आपस में मिलीभगत कर उक्त मकान का नया इकरारनामा तैयार कर लिया और संपत्ति एयू बैंक में बंधक होने की जानकारी छिपाई। प्रार्थी को केवल फोटोकॉपी दस्तावेज दिखाए गए, जिनमें नामांतरण पत्रक भी नहीं था। बाद में मालूम हुआ कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से 40 लाख रुपये अग्रिम दिखाते हुए दूसरा इकरारनामा तैयार किया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे।