मस्तूरी

खेत में हार्वेस्टर से धान की कटाई कर रहा हेल्फर आया विद्युत तार की चपेट में…मौके पर हुई मौत, मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9:30 बजे के आसपास खेत में धान की कटाई कर रहे हार्वेस्टर के हेल्पर की ऊपर से गुजरे 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई है।वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी के बाजार पारा स्थित पनभरिया तालाब के पास सरजू यादव के खेत में हार्वेस्टर क्र. PB 11 DF 9036 में हेल्फर मंदीप सिंह पिता सोन सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी अंबाला (हरियाणा) द्वारा खेत की धान कटाई कर रहे हार्वेस्टर में चालक के साथ बैठा हुआ था

जिसके बाद हार्वेस्टर में कुछ खराबी आ जाने के कारण हेल्फर मंदीप हार्वेस्ट के ऊपर चढ़कर गाड़ी की मरम्मत (सफाई ) कर रहा था तभी खेत के ऊपर से गुजरे 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया जिससे हेल्पर मंदीप बुरी तरीके से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जिसके बाद इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई, वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप...