बिलासपुर

बाइक चोरी के कई मामलों का खुलासा, 12 बाइक सहित 10 बाइक के पार्ट्स बरामद…एक चोर, 3 मैकेनिक और एक कबाड़ी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में हो रहे मोटर सायकल चोरी के अपराध पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा निर्देश पर सिविल लाईन क्षेत्र में अभियान के तहत थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी शनिप रात्रे के द्वारा मोटर सायकल चोरों का पता लगाने टीम गठीत किया गया। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर चोरी की मोटर सायकल, को आरोपी ओंकार रात्रे के मोटर सायकल गैरेज से जप्त किया गया, जिसके पास अन्य मोटर सायकल व गाड़ियो के खुले हुये पाट्र्स मिले,

जिस संबंध मे पूछताछ पर बताया कि साथी राजेन्द्र साहू बन्नाक  चौक उसके पास मोटर सायकल को चोरी कर लाकर देता है, जिसका पार्ट्स खोलकर बिक्री करते हैं, प्रकरण में राजेन्द्र साहू को पकडकर पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि बृहस्पति बाजार व कंपनी गार्डन के पास तथा मेग्नेटो माल के आस-पास घुमकर मौका देखकर बाईक के घिसे हुए चाबी से लाक खोलकर चोरी कर ले जाता था। आरोपी राजेन्द्र ने बाइक ओंकार रात्रे को दिया था ओंकार रात्रे के द्वारा कुछ मोटर सायकल रघुनंदन ध्रुव को दिया था और आरोपी राजेन्द्र ने कुछ बाईक चोरभठठी के प्रमोद लोधी मैकेनिक को दिया था। सभी बाइक के समान को खोलकर आरोपीयों के द्वारा ग्रामीणों को बिक्री किया करते थे शेष नही बिकने वाला माल कबाडी फारूक को बिक्री किया करते थे। आरोपी 1.ओकांर रात्रे 2.राजेन्द्र साहू 3.रघुनंदन ध्रुव 4. फारूख 5. प्रमोद लोधी के खिलाफ  धारा 41(1-4), 379,411,34 भादवि एवं थाना सिविल लाईन के 05 अन्य मामले धारा-379,34 भादवि का अपराध कारित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।          

error: Content is protected !!
Letest
देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की...