पचपेड़ी

गांव के बाहर खेत में मिली बुजुर्ग की लाश…पास ही मिली जहर की शीशी,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग की लाश गांव के बाहर खेत में पेड़ की नीचे मिलने से गांव में हड़कंप मच गया वही सूचना के बाद मौके पर पचपेड़ी पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनवा के खार में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने परसा पेड़ के नीचे एक अज्ञात वृद्ध की लाश पड़ी देखी जिसके बगल में विजेता नामक कीटनाशक की खाली शीशी भी पड़ी हुई थी, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पचपेड़ी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव के बगल में पड़े सामनों की जांच की तब मौके से मिले आधार कार्ड से पता चला कि मृतक का नाम रामाधार यादव पिता बोधराम यादव उम्र 75 वर्ष जो बलौदा बाजार जिले के कोसमसरा निवासी है जो पिछले कुछ वर्षों से पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुरी में अपने बेटी दामाद के घर में रहता था जो कल शुक्रवार अपने घर वापस बलौदा बाजार जाने को निकला था जिसकी लाश ग्राम मनवा के खार में मिली है फिलहाल पचपेड़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी कि मृतक की मौत किन कारणों से हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस...