बिलासपुर

शादी का झांसा देकर नाबालिग को लेकर हो गया था फरार….अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी ने कोनी थाने में अपनी नाबालिग भांजी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, मामला महिला संबंधी एवं गंभीर प्रकृति का होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर तत्काल आरोपी एवं अपहृता बालिका की पतासाजी हेतु निर्देश देने उपरांत उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा निमिषा पाण्डेय, नगर पुलिस अधीक्षक, सरकण्डा के कुशल मार्गदर्शन पर एवं थाना प्रभारी कोनी के नेतृत्व में एक छोटी टीम गठित कर अपराध पंजीबद्ध होने के तत्काल बाद से आरोपी के एवं अपहृता बालिका के लुकने छिपने के सभी संभावित स्थानों पर लगातार पैनी नजर रखे हुए दबिश देकर पतासाजी की जा रही थी तथा सायबर सेल की भी लगातार मदद ली जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर के जरिये से सूचना प्राप्त हुआ कि संदेही/आरोपी अपहृता बालिका को लेकर अपने निवास स्थान ग्राम डिघोरा, जिला मुंगेली आने वाला है, की सूचना पर तत्काल संदेही/आरोपी के निवास स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दिया, जहां पर आरोपी परमेश्वर भारद्वाज उर्फ परमेश्वर भास्कर उर्फ टिल्लू अपने साथ अपहृता बालिका को लेकर हैदराबाद भागने के फिराक में था, पुलिस पार्टी के आने की भनक लगने पर व घर के पीछे रास्ते से भागने लगा, जिसे पहले से तैनात जवान के द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया, अपहृता बालिका को सुरक्षित आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। अपहृता बालिका द्वारा बताया गया कि आरोपी परमेश्वर भारद्वाज के द्वारा उसे ग्राम सेन्दरी से ले जाकर शादी करने का प्रलोभन देकर बरतोरी, रायपुर, मल्हार ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध (बलात्कार) बनाया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् रुप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की...