बिलासपुर

09 माह से फरार अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर किया था शारिरीक शोषण…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी द्वारा दिनांक-07/12/2020 को थाना उपस्थित आकर अपनी नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था, मामला महिला संबंधी एवं गंभीर प्रकृति का होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर तत्काल आरोपी एवं अपहृता बालिका की पतासाजी हेतु निर्देश पर थाना प्रभारी कोनी के नेतृत्व में एक छोटी टीम गठित कर आरोपी एवं अपहृता बालिका के लुकने छिपने के सभी संभावित स्थानों पर लगातार पैनी नजर रखे हुए दबिश देकर पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर के जरिये से सूचना प्राप्त हुआ कि संदेही/आरोपी अपहृता बालिका को लेकर इन्द्रपुरी, हिर्रीमाइन्स, जिला बिलासपुर आने वाला है, की सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताये स्थान इन्द्रपुरी, हिर्रीमाइन्स बिलासपुर रवाना होकर दबिश दिया, जहां पर आरोपी विशाल गढ़ेवाल उर्फ विक्की अपने साथ अपहृता बालिका को लेकर किसी काम से गाँव आया था, पुलिस पार्टी के आने की भनक लगने घर के अन्दर मच्छर दानी में खुद को छुपाकर बचने का प्रयास किया जिसको पुलिस जवानों के द्वारा मशक्कत के बाद पकड़ने में सफलता मिली और अपहृता बालिका को सुरक्षित आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। अपहृता बालिका द्वारा बताया गया कि आरोपी विशाल गढ़ेवाल उर्फ विक्की के द्वारा उसे बहला फुसलाकर शादी करने का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध (बलात्कार) बनाया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत् रुप से गिरफ्तार माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की...