मल्हार

आदतन अपराधी से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त, बेचने की फिराक में कर रहा था तस्करी….मल्हार पुलिस की कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक आदतन अपराधी को पकड़ा है, जो बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और देशी शराब को बेचने बाइक से निकला था। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चकरबेढ़ा प्रवेश द्वार के पास स्कूटी में अवैध शराब की तस्करी कर रहा है, जहाँ पुलिस ने रेड कार्रवाई की और वाहन क्रमांक सी.जी. 10 एयू 6911 में सवार एक व्यक्ति को पकड़ा जिससे पूछताछ में उसने अपना नाम साखाराम बंजारे पिता स्व.श्री जगमोहन बंजारे उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कुटेला बताया तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक की बोरी में उसके पास से अलग अलग पोलीथीन में भरा हुआ

महुआ शराब दो दो लीटर का 4 नग, 500-500 एमएल का 12 नग कुल 14 लीटर, 11 नग देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक 180 एमएल कुल 1980 एमएल कुल 15 लीटर 9.80 एमएल को बरामद किया गया, वही उसके कब्जे से शराब सहित एक मोबाइल और स्कूटी को जब्त किया गया है, मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत जुर्म दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि आरोपी पूर्व में भी शराब की अवैध कारोबार में लिप्त रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...