गौरेला

फिर एक किशोरी बनी हवस की शिकार, नही थम रहे दुष्कर्म के मामले…..वनांचल हुआ शर्मसार

डेस्क

बिलासपुर- चाहे वह देश की राजधानी हो या दूसरा कोई बड़ा शहर दरिंदो की गंदी करतूतों से हर जगह शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के गौरेला क्षेत्र से सामने आई एक और ऐसे ही मामले में एक किशोरी को दो नशेड़ियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। वहीं किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी प्रतिभा तिवारी ने बताया कि गौरेला थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी रोज की तरह रविवार को अपने गायों को चराने के लिए जंगल की तरफ गई थी।

दोपहर दो बजे वहां शराब के नशे में धुत दो युवक पहुंचे। उन्होंने किशोरी को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों भाग निकले। जख्मी हालत में किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। इस पर परिजन उसे लेकर गौरेला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने पर पुलिस सक्रिय हो गई। सबसे पहले पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही जुर्म दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। किशोरी से मिली जानकारी के आधार पर दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आज होगी पहचान परेड

पुलिस दोनों संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। दोनों के अत्याधिक नशे में होने के कारण पीड़िता से पहचान परेड नहीं कराई जा सकी है। सोमवार की सुबह पीड़िता के सामने दोनों संदेहियों की पहचान परेड कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद दोनों युवक ने पुलिस के पास जाने पर जान से मार देने की धमकी किशोरी को दी थी। आरोपियों ने धमकाया था कि वह युवती का घर जानते हैं। किसी को भी इस घटना की जानकारी देने पर घर में आकर बदला लेंगे

error: Content is protected !!
Letest
देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की...