जांजगीर चाँपा

दो साल की मासूम के साथ अनाचार….आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – दो साल की मासूम के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को न्यायालय ( एफटीसी कोर्ट) द्वारा कड़ी सजा देते हुए आजीवन कारावास देना का फैसला सुनाया है। आपको बता दे कि वर्ष 2024 माह अक्तूबर में आरोपी द्वारा 02 वर्षीय मासूम बच्ची से अनाचार करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध
सिटी कोतवाली थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 802/2024 धारा 65 (2) BNS एवं 06 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की संपूर्ण विवेचना कर जांजगीर पुलिस ने बस स्टैण्ड के पास वार्ड क्रमांक 01 इंदिरा कालोनी कसडोल निवासी आशिक देवार उर्फ लोधो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। प्रकरण का विचारण न्यायालय ( एफटीसी कोर्ट) में किया गया। जहा पैरवी चंद्र प्रताप सिंह और योगेश गोपाल अतिरिक्त लोक अभियोजक जांजगीर द्वारा करते हुए सभी पहलुओं को न्यायालय के समक्ष रखा। जिसपर न्यायालय नेआरोपी के विरुद्ध अपराध धारा में दोष सिद्ध पाए जाने से आजीवन कारावास, शेष प्राकृत जीवन काल तक के लिए दण्डित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,