बिलासपुर

डीजीपी के निर्देश पर आईजी ने ली बैठक, चिटफण्ड प्रकरणों की समीक्षा कर कंपनियों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों की हो गंभीरता से जांच

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर रतन लाल डांगी , पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा चिटफण्ड प्रकरणों की समीक्षा हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में 04 कंपनियों कमशः पी.ए.सी.एल. इंडिया लिमि . , विनायक होम्स एण्ड रियल स्टेट प्रा.कं. , निर्मल इन्फा होम कार्पो . लि.कं एव बी.एन , गोल्ड कंपनी के विरूद्ध दर्ज 26 प्रकरणों की समीक्षा प्रकरणवार की गई । इन कंपनियों के फरार डायरेक्टरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । कुछ डायरेक्टर अन्य राज्यों के जेलों में निरूद्ध हैं , इन्हें अपने संबंधित प्रकरणों में गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है । कुछ प्रकरणों मे संपत्ति कुर्की की कार्यवाही शेष है , जिसे जल्द से जल्द कुर्की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया ताकि निवेशकों की जमा राशि वसूली कर उन्हें वितरीत किया जा सके । पूर्व में ली गई समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के पश्चात पी.ए.सी.एल. के डायरेक्टर त्रलोचन सिंह को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया एवं उसके विरूद्ध पंजीबद्ध सभी अपराधों में गिरफ्तारी की गई साथ ही एक अन्य डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगु को भी गिरफ्तार किया गया है । इस बैठक में रोहित कुमार झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , ग्रामीण , बिलासपुर , संजय महादेवा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , जांजगीर – चांपा , अभिषेक वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , कोरबा , अनिल सोनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , मुंगेली एवं दीपमाला कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , पु.म.नि. रेंज बिलासपुर उपस्थित रहें ।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,