रायगढ़

कांग्रेस एल्डरमेन और पत्नी की कमरे में मिली लाश, गला घोंटकर हत्या की आशंका….किसने अंजाम दिया हत्याकांड को बनी अनसुलझी गुत्थी

रमेश राजपूत

रायगढ़ –  जिले के लैलूंगा क्षेत्र में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब यहाँ मित्तल दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश देखी गई, वही इस पूरे मामले में आशंका जताई जा रही है कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पति पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।इस घटना के बाद लैलूंगा नगर में डर भय के साथ ही शोक का माहौल व्यप्त है। मृतक मदन मित्तल पत्नी अंजू मित्तल का शव उनके निवास में मिला है।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुरे निवास को अपने कब्जे में ले लिया है। मामला हाईप्रोफाईल होने के कारण पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर चोरी के फिराक में घर के अंदर घुसे हुए थे जिनकी पहचान ना हो जाए इसलिए आरोपियों के द्वारा घर में सो रहे दंपती की हत्या कर देने की बात सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि मृतक मदन मित्तल व उसकी पत्नी मंजू मित्तल घर के नीचे फ्लोर पर सोते थे उसी जगह पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना को किसने अंजाम दिया यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार जब काफी देर तक अग्रवाल दंपत्ति नहीं उठे तो परिजन उन्हें उठाने ऊपर से नीचे कमरे में आए तो मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि नकदी व सोने चांदी के जेवर भी लुटे गए हैं। हांलाकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मदन मित्तल हनुमान राईस मिल के संचालक होने के साथ नगर पंचायत के एल्डरमेन पार्षद भी थे।आपको बता दें कि मदन मित्तल लैलूंगा के प्रतिष्ठित व्यवसायी होने के साथ कांग्रेस की राजनीति में अहम् स्थान रखते हैं।वे कांग्रेस के जिला संयुक्त महामंत्री थे और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर सेवा देते थे।मित्तल दंपत्ति की मौत ने पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,