बिलासपुर

ऑनलाइन गेम के माध्यम लाखों की ठगी, शिकायत के बाद पुलिस ने पकड़ा 3 आरोपियों को…कब्जे से 35 हजार नगद, बड़ी संख्या में मोबाइल सिम जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन साइबर के तहत फिर एक बड़े गिरोह को पकड़ा है, जिनके द्वारा ऑनलाईन गेम खिला कर लाखों की ठगी की गई है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 35 हजार नगद सहित 41 एक्टिव और 49 बिना एक्टिव मोबाइल सिम बरामद किया गया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया कुमारी पाखी प्रकाश पिता उत्तम प्रकाश उम्र 21 वर्ष निवासी मुॅगेली द्वारा दिनाॅक 01/06/2021 से 05/06/2021 तक ऑनलाईन अपने मोबाईल नंबर 9977513649 से टेलिग्राम के माध्यम से टेबल टेनिस गेम खिलाने के नाम पर मोबाईल धारक के द्वारा अलग अलग किस्त में प्रार्थिया व उसकी माॅ डाॅक्टर छाया प्रकाश के खाता से 3,25,307/-रूपए ऑनलाईन धोखाधड़ी किए हैं तथा रकम को यू.पी.आई. के माध्यम से विभिन्न मोबाईल नंबरों में पेमेंट करवा लिए हैं। प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा ठगी के अपराध पर अंकुश लगाने निदेर्षित किया गया था, जिस पर आरोपीयों की पतासाजी हेतु साइबर सेल व थाने से टीम बनाकर रवाना किया गया।

प्रार्थिया एवं विभिन्न मोबाईल नंबरो का सी.डी.आर. सायबर सेल से प्राप्त किया गया। अज्ञात मोबाईल धारक 9407341767 के एस.डी.आर. प्राप्त करने पर ईकबाल खान के नाम पर उक्त मोबाईल नंबर रजिस्टर्ड होना पाया गया। जिस संबंध में आरोपी ईकबाल खान ऊर्फ शालू से पूछताछ करने पर अपने साथियों शैलेन्द्र अहिरवार एवं अंकित दुबे के साथ मिलकर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपियों ईकबाल खान के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन, 49 नग बिना एक्टिवेट सिम कार्ड एवं 15 नग एक्टिवेट सिम कार्ड तथा 15,000/- रूपए नगद, 2. शैलेन्द्र अहिरवार के कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन, 14 नग एक्टिवेट सिम कार्ड तथा 10,000/- रूपए नगद, 3. अंकित दुबे के कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन, 12 एक्टिवेट सिम कार्ड तथा 10,000/- रूपए नगद को बरामद किया गया है एवं आरेापीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,