जांजगीर चाँपा

VIDEO: सड़क हादसा :- माजदा और ट्रेलर वाहन में आमने सामने हुई टक्कर… दोनो वाहनों में लगी आग माजदा चालक और हेल्पर की जिंदा जलकर हुई मौत, ट्रेलर चालक फरार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के चांपा कोरबा रोड पर केके ढाबा के पास माजदा वाहन और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई हादसे में माजदा वाहन चालक भुवनेश्वर सिंह उम्र 32 वर्ष और हेल्पर नीरज यादव उम्र 30 वर्ष निवासी लछनपूर की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेलर वाहन में सवार ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी अनुसार,चांपा – कोरबा रोड पर स्थित केके ढाबा के पास शुक्रवार की रात्रि करीबन 1 बजे माजदा और ट्रेलर वाहन में जोरदार भिड़ंत हुई है, बताया जा रहा है की चांपा में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री से माजदा में प्लास्टिक की पाइप लेकर ड्राइवर भुनेश्वर सिंह उम्र 32 साल और हेल्फर नीरज यादव उम्र 30 साल पेंड्रा जाने के लिए निकले थे। वही कोरबा से कोयला लोडकर ट्रेलर चांपा की ओर आ रही थी तभी दोनो वाहन में आमने सामने भिड़ंत हो गई।

जिससे माजदा 50 मीटर तक पीछे की ओर गिरी, जिससे माजदा के केबिन के परखच्चे उड़ गए और केबिन में आग लग गई। माजदा चालक और हेल्फर उसी में फसे रहे और दोनो की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी ओर ट्रेलर चालक ने किसी तरह केबिन से निकल कर अपनी जान बचाई है। घटना की जानकारी मिलते चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की टीम को बुलाया गया। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद सड़क से दोनो वाहनों को किनारे किया गया जिसे के बाद आवागमन शुरू हो पाया। दोनो के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके से ट्रेलर चालक फरार है। जिसके खिलाफ चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,