बिलासपुर

श्री राजपूत करणी सेना की नेक पहल, स्थापना दिवस पर वृहद सम्मान समारोह का आयोजन…..समाज को संगठित होकर देश, संस्कृति और सामाजिक प्रतिबद्धताओं के प्रति एकजुट हो लड़ने दिया गया संदेश

रमेश राजपूत

बिलासपुर– भारत और भारतीयता की रक्षा में समर्पित और देश के सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने का जज्बा रखने वाली श्री राजपूत करणी सेना के 15वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिज्ञा इंद्राज सिंह ठाकुर की टीम ने शहर के होटल सेंट्रल प्वाइंट में स्थापना दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन किया..इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद अरुण साव,बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,तखतपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह,छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिज्ञा इंद्राज सिंह समेत श्री राजपूत करणी सेना से जुड़े तमाम पदाधिकारी सदस्य और समाज के लोग शामिल रहे..
उक्त कार्यक्रम के दौरान समाज को संगठित होकर देश संस्कृति और सामाजिक प्रतिबद्धताओं के प्रति एकजुट हो लड़ने पर जोर दिया गया,इसके साथ ही शिक्षा के महत्व पर भी खास फोकस रहा..देखा जाए तो नारी शक्ति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कोरोना काल के दौरान अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतर निर्वहन करने वाले कोरोना वॉरियर्स का सम्मान भी किया गया,जिसमें पुलिस अधिकारी, पत्रकार, एनजीओ, सामाजिक संगठन से जुड़े लोग शामिल रहे..


कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन पश्चात उपस्थित अतिथियों का पौधा अर्पित कर सम्मान किया गया,वही तत्पश्चात महाराणा प्रताप जी द्वारा बताए गए रास्तों पर अमल होकर चलने का प्रण लिया..

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री जयश्री राजपूत,भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्षा अर्चना सेंगर,प्रदेश मीडिया प्रभारी गुंजन जी,प्रदेश सचिव ललिता सिंह जी,दुर्ग जिलाध्यक्ष सिंधु चंदेल,कवर्धा जिलाध्यक्ष रवि सिंह परिहार,प्रद्युम्न सिंह,ब्रिज ठाकुर,मुंगेली जिलाध्यक्ष विनिया सिंह,मुंगेली जिला संगठन मंत्री वर्षा विक्रम सिंह सहित ढेरो संख्या में लोग मौजूद रहें कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यकारी अध्यक्ष पायल सिंह,जिला महासचिव मीरा सिंह,संगठन मंत्री सत्या सिंह,जिला संयोजक सुनीता सिंह,जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह,जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह,जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारियों की विशेष भूमिका रही..इस दौरान मंच संचालान आर जे संस्कृति व आर जे फ़िज़ा ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,