मल्हार

आवारा मवेशियों से किसान परेशान….मल्हार नगर पंचायत में नही है कोई व्यवस्था, व्यथित किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार

उदय सिंह

मस्तूरी – विकासखंड मस्तूरी अंतर्गत आने वाले मल्हार नगर पंचायत में आवारा मवेशियों से किसानों की फसल को सुरक्षित रखने कोई व्यवस्था या उपाय नही किये गए है, जिससे क्षेत्र के किसान हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परेशान है। स्थानीय स्तर पर किसानों ने सीएमओ को पहले ही अवगत करा निश्चित और स्थायी समाधान करने मांग की थी, जिस पर सीएमओ ने नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से बैठक कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नही निकला लिहाज़ा अपनी समस्याओ से प्रशासन को अवगत कराने क्षेत्र के किसानों ने अब एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है

और अपनी फसल को बचाने गुहार लगाई है। किसानों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की फसल बचाने व उनके आय बढ़ाने कई योजनाएं चला रखी है जिसमे नरवा, गरुवा, घुरवा और बारी, गोधन न्याय योजना, रोका छेका अभियान, गोठान निर्माण आदि योजनाए है लेकिन क्षेत्र के किसानों को इन योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। दुखद बात ये है कि यहां अब तक गोठान भी नही बन पाया है जिसके चलते जानवरो को भी भटकना पड़ रहा है। किसान अपनी फसल बचाने कई बार बैठक भी कर चुके है। हालांकि इस बार भी शुरुवाती दौर में नगर पंचायत ने जानवरो को मंगल भवन में रखने व्यवस्था की थी। पर वर्तमान में कोई भी व्यवस्था नही है आवारा मवेशी खेतो में लगे धान व अन्य फसलों को चट कर रहे है।

आज एसडीएम को दिए अपने आवेदन में किसानों ने कहा है कि शासन द्वारा संचालित हो रही किसानों और मवेशियों के लिए योजनाओं के तहत हमारे फसल को बचा लीजिये नही तो हम भूखे मर जाएंगे। आवेदन में किसानों ने बताया कि इसके पूर्व भी कई बार नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बैठक बुलाई थी पर स्थाई समाधान नही निकल पाया था। किसानों को कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न योजनाए संचालित होने के बावजूद भी उनको प्रशासनिक अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है जो दुखद है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...