रायगढ़

हत्याकांड :- जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने ही उतारा अधेड़ को मौत के घाट…कुल्हाड़ी, लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक बार फिर हत्या की वारदात सामने आई है, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अंतर्गत ग्राम राजकोट में 24 फरवरी की शाम गांव के सालिकराम राठिया (उम्र 45 वर्ष) की उसके रिश्तेदारों द्वारा जमीन विवाद पर मारपीट कर हत्या की सूचना चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन को मिली । सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ पहुंचे मौके पर पहुंचे। ग्राम राजकोट के नत्थूलाल राठिया ने बताया कि मृतक सालिकराम राठिया के ससुर महेंद्र राम राठिया की गांव में 24 एकड़ जमीन है । महेंद्र राम की मृत्यु 20 साल पहले मृत्यु हो गई है। महेंद्र राठिया की 24 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर उनकी दो बेटी मालती राठिया और गुलापी बाई के बीच विवाद है । मालती का पति सालिक राम और गुलापी बाई का पति रामलाल आए दिन जमीन बंटवारे को लेकर झगड़ा होते रहते हैं । इनका कहना है कि रामलाल अपने हिस्से में ज्यादा जमीन रखा है और सालिकराम लगभग 7 एकड़ जमीन में खेती कर रहा है। 24 फरवरी के शाम बाजार चौक के पास रामलाल राठिया अपने पडोसी नंद किशोर राठिया खड़े हुए थे । उसी समय सालिकराम आकर रामलाल को बराबर बटवारा चाहिये कह कर कहने लगा । दोनों के बीच झगड़ा विवाद होता देख रामलाल की पत्नी गुलापी बाई और उसका लड़का डबलूधर घर से टँगिया, डंडा लेकर आ गये जिसके बाद चारों हाथ घुसे, टँगीय और एक बड़ा पत्थर से सालिकराम को मारपीट कर पत्थर से सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिये। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द द्वारा चारों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपियों को हिरासत में लिया है। शव पंचानामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मौके एवं आरोपियों से घटना में प्रयुक्त टांगिया, खून लगा बड़ा पत्थर, डंडाव अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपियों को कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।

हिरासत में लिये गये हत्या के आरोपी –

(1) रामलाल राठिया पिता घासीराम राठिया उम्र 57 वर्ष (2) श्रीमती गुलापी बाई राठिया पति रामलाल राठिया उम्र 52 वर्ष

(3) डबलुधर राठिया पिता रामलाल राठिया 25 साल (4) नंदकिशोर राठिया पिता गणेश राठिया 33 वर्ष सभी निवासी ग्राम राजकोट चौकी रैरूमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ ।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस