रतनपुर

सुबह 7 से रात 10 बजे तक हो पाएंगे माँ महामाया के दर्शन…शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक समिति की हुई बैठक

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर स्थित सिद्ध शक्ति पीठ मां महामाया मंदिर में ट्रस्ट और प्रशासन की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। इसमें 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक बिलासपुर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर की अध्यक्षता में सम्पन हुई, माँ महामाया के दर्शन नवरात्र में आम जनता के लिए इस बार शुरू रहेंगे, जहाँ निर्णय लिया गया है कि दर्शनार्थियों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन की सुविधा रहेगी, वही इस वर्ष भी पद यात्रा को स्थगित रखा गया है।

वही 5000 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किया जा रहा है। इसके अलावा माँ के दर्शन के लिए लाइव दर्शन की व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट के द्वारा पूर्ववत जारी रहेगी, जिसका लाभ श्रद्धालु उठा सकते है। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक झा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष आशीष सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,