सीपत

छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग पर हमला करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार… वाहन में की गई थी तोड़फोड़

रमेश राजपूत

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिल्मी में अवैध शराब की छापेमारी करने पहुँची टीम पर आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया था, जिसमें आधा दर्जन महिला और पुरूष के खिलाफ़ सीपत थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के उप निरीक्षक सीपत वृत को सूचना मिली कि ग्राम भिल्मी में सुमित वर्मा द्वारा अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बनाकर बेंच रहा रहा है जहाँ कंट्रोल रूम से टीम लेकर छापेमारी की गई। मौके आरोपी सुमित वर्मा के घर से 80 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया और कार्रवाई की जा रही थी, तभी आरोपी सुमित वर्मा सहित आस पास की महिलाओं और पुरुषों के द्वारा गाली गलौच करते हुए हमला कर दिया गया,

जिसमें आबकारी उप निरीक्षक आनंद वर्मा, मुकेश पाण्डेय, रमेश दुबे, एष्वर्या मिंज, आबकारी मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, आबकारी आरक्षक अनिल पाण्डेय, निरंजन डलसेना, कल्याण कहरा, प्रभुवन बघेल एवं उपेन्द्र सिंह के साथ गाली गलौच कर झुमा झटकी की गई, लाठी उठाकर हमला करने की कोशिष किया, आस पास के महिलाओं अनुराधा सूर्यवंशी, जीतु वर्मा, सीमा वर्मा, अंजनी वर्मा, दिव्यानी वर्मा, सुनिता वर्मा ने भी उसके इस कृत्य में साथ दिया। विभाग द्वारा अधिग्रहित वाहन क्र. सीजी 10 डब्लू 7719 स्कार्पियो पर लाठी एवं पत्थर से वहां उपस्थित महिलाओं द्वारा हमला भी किया गया, जिससे उक्त वाहन के पीछे का ग्लास, बैक लाइट, स्पाइरल एवं साइड मिरर टूट गया एवं पीछे का दरवाजा पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया हैं,

शासकीय कार्य में सुमित वर्मा एवं महिलाओं द्वारा हस्तक्षेप किया गया एवं व्यवधान उत्पन्न किया गया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अनुराधा सूर्यवंशी, जीतु वर्मा, सीमा वर्मा, अंजनी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,