मल्हार

40 लीटर कच्ची महुआ शराब और 760 लीटर महुआ पास के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…. निर्माण और बिक्री का कर रहा था कारोबार

उदय सिंह

मल्हार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बनाने बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देश दिए गए थे, जिसमे चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी को जरिए मुखबीर सूचना मिली की ग्राम मटिया का मोहन खुटे अवैध रूप से भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर विक्रय करता है सूचना पर स्टॉफ को रेड कार्यवाही के लिए भेजा गया। जहाँ मोहन खुटे ग्राम मटिया के घर से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब , प्रक्रियाधीन महुआ शराब महुआ पास व शराब निर्माण सामग्री मिली जिसे जप्त किया गया है। जिसमें 40 लीटर कच्ची महुआ शराब और विभिन्न जरकिन और ड्रम में 760 लीटर महुआ पास सहित गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर स्टील का गुंडी, मिट्टी का शराब बनाने का पात्र शामिल है। उपरोक्त जप्त सामग्री के संबंध में आरोपी मोहन खुटे के विरुद्ध आबकारी एक्ट ३४(२) ,५९क के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शंकर गोस्वामी ,प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मरावी, आरक्षक अजीत कांत, अजय मधुकर,विद्यासागर खटकर , आरक्षक संजय गोस्वामी महिला आरक्षक शोभा तिर्की का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...