रतनपुर

पलायन व बेरोजगारी से निपटने प्रदर्शन:40 दिन से जारी भूख हड़ताल के बाद रविवार को 36 लोगों का दल 320 किमी की पदयात्रा कर सीएम निवास के लिए रवाना

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – नए जिले की घोषणा के बाद से नगर पालिका निगम क्षेत्र में जिला मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर बीते 17 अगस्त से चिरमिरी शहर के लोगों के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया है। क्रमिक भूख हड़ताल को 40 दिन पूरा होने के बाद कुछ लोग 26 सितंबर को नए जिले में चिरमिरी का नाम जोड़ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के साथ ही जिला मुख्यालय निगम क्षेत्र में बनाने की मांग करने चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में शहर के 36 लोगों का दल सत्याग्रह पदयात्रा में शामिल हुए। हल्दीबाड़ी से रविवार को 11 बजे रायपुर के लिए रवाना हुए। रविवार को रवाना हुई सत्याग्रह पदयात्रा संभवत 10 दिनों में मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचेगी। लगभग 200 किलोमीटर का सफर तय कर पदयात्रियों का दल अब रतनपुर माँ महामाया के दरबार पहुँचा है।

गौरतलब है कि 15 अगस्त को कोरिया जिले का विभाजन कर दो दशक पुरानी मांग पूरा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नए जिले की घोषणा की। चिरमिरी नगर पालिका निगम के लोगों को यह भरोसा हो गया कि अब जिले के सबसे बड़ी आबादी वाले निगम क्षेत्र में जिला मुख्यालय बनेगा। इससे यहां से पलायन की समस्या खत्म हो जाएगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसका लाभ नए जिले के अन्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सामान रूप से मिलेगा। चिरमिरी आर्थिक रूप से कमजोर हुआ तो पुराने और नए जिले का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। क्योंकि जिले में संचालित कोयले की खदानें लगातार बंद हो रही है और मजदूरो की संख्या भी कम हो रही है। चिरमिरी से रायपुर करीब 320 किमी की पदयात्रा करीब 10 दिनों में पूरी होने की उम्मीद जताई है। समिति के लोगों ने बताया गया कि सत्याग्रह पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में बड़ी संख्या में लोग रायपुर पहुंचेंगे। वहीं पदयात्रा के साथ निजी एम्बुलेंस समेत अन्य वाहन भी शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,