बिलासपुर

थाने से कुछ दूरी पर ही चोरों का धावा, कपड़ा दुकान से हजारों का माल पार….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक कम नही हो रहा है जिस पर लगाम लगा पाने में तोरवा पुलिस नाकाम साबित हो रही है, आपको बता दें पूर्व थाना टीआई के कार्यकाल में लाल खदान ढेका में लाखों की चोरी हुई थी, जिसके आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वही एक बार फिर बुधवारी बाजार के पास स्थित रेलवे स्कूल नंबर 2 के पास बीती रात चोरों ने कपड़ा दुकान से करीब 80 हज़ार का माल पार कर दिया और पुलिस खर्राटे मारकर सोती रही। हमने पहले भी खबरों के माध्यम से अवगत कराया था की, तोरवा क्षेत्र में सही ढंग से पेट्रोलिंग नही होने की वजह से अपराधियों के होशले बुलंद होते जा रहें है पर शायद थाना प्रभारी को इससे कोई सरोकार नही है।

सूत्रों की माने तो रेलवे क्षेत्र में देर रात तक नशीले पदार्थ की बिक्री बेखौफ की जा रही है, पर सब कुछ जानने के बाद भी यहाँ कोई कार्यवाही नही की जाती है। बहरहाल कपड़ा व्यवसाई ने तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है जिसके बाद देखना होगा कि पुलिस के हाँथ चोरों तक कब पहुंच पाते है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,