अम्बिकापुर

शिक्षा को प्रोत्साहन की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की पहल, सरस्वती शिशु मंदिर लखनपुर को नई स्कूल बस प्रदान

उदय सिंह

लखनपुर – शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर लखनपुर को एक नई स्कूल बस प्रदान की गई है। यह बस राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) की सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत परसा ईस्ट केते बासेन कोल माइंस के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराई गई है। शुक्रवार को आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि आरआरवीयूएनएल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता बाबूलाल वर्मा द्वारा बस का फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

करीब 20 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई यह 20 सीटों वाली बस लखनपुर के आसपास के 11 ग्रामों के 82 विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। ग्राम भरतपुर, गणेशपुर, झँवरपारा, कोसांगा समेत अन्य गांवों के विद्यार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर आरआरवीयूएनएल के उप मुख्य अभियंता लालचंद बरेसाह, अदाणी इंटरप्राइसेस सरगुजा के क्लस्टर एचआर हेड राम द्विवेदी, भू-विभाग प्रमुख राजेश साव, अदाणी फाउंडेशन सरगुजा के प्रमुख अशोक पांडा, अमित राय, जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, नगर पंचायत प्रतिनिधि दिनेश साहू, उपाध्यक्ष सन्नी बंसल, वार्ड पार्षद राकेश साहू, स्कूल प्राचार्या मधू पांडे तथा अध्यक्ष आशीष मंगल समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल वर्मा ने कहा कि आरआरवीयूएनएल क्षेत्रीय विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बस विद्यार्थियों के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन का माध्यम बनेगी। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आरआरवीयूएनएल और अदाणी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि आरआरवीयूएनएल द्वारा क्षेत्र के 14 ग्रामों में स्कूलों के मरम्मत कार्य, अतिरिक्त कक्षाओं, शौचालयों के निर्माण, सड़कों और यात्री प्रतीक्षालयों के सौंदर्यीकरण जैसे कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही 450 हेक्टेयर खनन क्षेत्र में 15 लाख से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरणीय स्थिरता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,