कोरबा

पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर बाइक चोर….कब्जे से 4 गाड़ियां बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – बालको प्लॉट के कर्मचारी की पार्किंग से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को बालको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से तीन बाइक और एक स्कूटी पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार बालकों प्लांट में हेल्फर के पद पर काम करने वाले भदरापारा बालको निवासी विरेन्द्र कुमार खुंटे ने अप्रैल महीने में पार्किंग से अपनी बाइक चोरी होने कि शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जहा उन्होंने बताया था। कि 21/4/2024 को वह अपने मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 12 AD 7882, को लेकर ड्यूटी हेतु बालको प्लांट के प्रोजेक्ट गेट के पास स्थित पार्किंग में प्रातः 08:30 बजे खडा करके हेन्डल लाक करके प्लांट अंदर ड्यूटी करने चला गया तथा ड्यूटी समाप्त होने के बाद शाम 06:20 बजे आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल वहां पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर द्वारा उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। जिसके बाद से ही पुलिस को मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच 15.05.2024 और 16.05.2024 के दरम्यानी रात पेट्रोलिंग गस्त के दौरान पुलिस ने आजाद नगर बालको निवासी आकाश भिंगराज और राकेश बघेल उर्फ रक्का को गिरफ्तार किया। जिन्होने पूछताछ में बताया की उन्होंने 03 मोटर सायकल एवं 01 स्कूटी को अलग अलग तारिखों में अलग अलग स्थान से चोरी करना स्वीकार किया है। जिसमे प्लांट कर्मी की बाइक भी शामिल है। पुलिस ने सभी चोरी की बाइक को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह, सउनि धनंजय जाटवर, प्र.आर.336 राजनारायण सिंह, आरक्षक अनिल साहू, हरीश मरवी, सुजित कुरी, शत्रुहन बंजारे, का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,