छत्तीसगढ़बिलासपुर

महिला आईटीआई का प्रथम दीक्षांत समारोह संपन्न, किया पुरस्कृत भी

कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजली

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शासकीय आईटीआई कोनी बिलासपुर में शुक्रवार को प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश किशोर साहू भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारी थे। कार्यक्रम में संस्था में संचालित प्रशिक्षण में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र से अतिथियों द्वारा संम्मानित किया गया साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संस्था का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागियों, प्रशिक्षण प्राप्त कर शासकीय एवं निजी संस्थाओं में अपनी संवाये देने वाले प्रशिक्षार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली दी गई।
इस अवसर पर प्रो. डाॅ. रक्षपाल गुप्ता, एम.डी. आयुर्वेद, प्राचार्य शासकीय आयुर्वेद कालेज हास्पिटल बिलासपुर, श्री ए.के. सोनी संयुक्त संचालक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थायें क्षेत्रीय कार्या. बिलासपुर, आई.एम.सी. महिला आईटीआई कोनी के अध्यक्ष श्री हरीश केडिया एवं प्राचार्य श्री के.एल. पटेल संस्था के प्रशिक्षण अधीक्षक श्री मोतीलाल कुशवाहा, प्रशिक्षण अधिकारी श्री एस.ए. सिद्धिकी, प्रवीण मिश्रा, मुस्तारी बेगम, बंशीलाल कश्यप, देवप्रसाद यादव, महेश तलरेजा, धीरेन्द्र साहू, डाॅ. राजीव गौर, दुर्गा धु्रव एवं प्रशिक्षिका उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट,